फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रिकेट में बेटे से विवाद, आरोपियों ने प्रधान की तोड़ी टांग

Sat, 08 Aug 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एकता क्षेत्र के गांव करभना में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने के विवाद में एक परिवार ने घर में घुसकर प्रधान पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने उनके बेटे और बहू की पिटाई की। आरोप है कि लाठी-डंडों से पीटकर प्रधान की टांग तोड़ दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

करभना निवासी प्रधान श्याम बाबू ने बताया कि दो दिन पहले गांव के बच्चाें का क्रिकेट खेलने के दौरान बेटे से विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार शाम को वह घर में बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही बंटू, चोब सिंह और शिशुपाल अन्य परिजन के साथ हाथों में लाठी-डंडे, सरिया और हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। जातिसूचक शब्दों बोलते हुए गालियां दीं और लाठी-डंडों से पीटने लगे। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और बेटे के सिर और अन्य जगह चोट आई हैं।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग घायल हैं। प्रधान की टांग पहले से फ्रैक्चर होने का पता चला है। दोनों पक्षों ने शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें