फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जिंग के लिए झगड़े दंपती, पति ने तोड़ दिया तो पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, दे दी जान

Thu, 13 Feb 2020 12:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के ग्राम रसूलपुर में मंगलवार देर शाम राधा देवी (25) ने फंदे से लटककर सिर्फ इसलिए जान दे दी क्योंकि पति प्रमोद सिंह ने उसका और अपना मोबाइल फोन गुस्से में तोड़ दिए। प्रमोद ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि राधा उससे पहले अपना फोन चार्ज करना चाहती थी। इसी पर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


बुधवार को राधा के पिता ने पुलिस को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि कमरे में स्विच एक था। दोनों के फोन की बैटरी कम बची थी। पहले राधा ने अपना फोन चार्जिंग पर लगाया। पति ने हटा दिया। इस पर राधा ने कहा कि उसके फोन में बैटरी कम है, पहले उसका मोबाइल चार्ज होने दे। पति ने कहा कि पहले उसका फोन चार्ज होगा। 

इसी पर दोनों में विवाद बढ़ गया। प्रमोद ने गुस्से में आकर अपना और राधा का मोबाइल लेकर जमीन पर तेजी से पटक दिया। दोनों मोबाइल टूट गए। राधा कमरे में गई और उसने फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से भाग गए ससुरालीजन
राधा का मायका भरतपुर के सूरजपोल में है। उसके पिता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आस पास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस को बताया तो सीओ और इंस्पेक्टर आ गए। उधर राधा का पति और अन्य ससुरालीजन मौके से भाग गए।

चार साल पहले हुई थी शादी
फतेहपुर सीकरी। राधा के पिता ने बताया कि दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने का इंतजार है। उसी के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल यही जानकारी मिली है कि मोबाइल चार्जिंग के झगड़े के बाद राधा ने खुदकुशी की है। तहरीर के बाद जांच होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें