फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देवस्थान की चहारदीवारी को लेकर दो समुदायों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को देवस्थान की चहारदीवारी को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद खड़ा हो गया। सूचना पर एसडीएम, नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लेखपाल से भूमि की पैमाइश कराकर विवाद सुलझाया। फिर निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया।
विज्ञापन

घटना गांव म्याऊं की है। यहां गाटा संख्या 728 में गामा देवी स्थान की दो बिसवां भूमि का पट्टा है। इसी गाटा नंबर पर देवस्थान के बराबर में दो बिसवां भूमि पर नसरीन पत्नी कमालुद्दीन कुरैशी का घेर बना हुआ है। बुधवार को देवस्थान की चहारदीवारी का निर्माण शुरू कराया गया तो इससे नसरीन की घेर का रास्ता बंद होने लगा। इस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसी बात को लेकर दोनों समुदायों के लोग एकत्र हो गए। विवाद की स्थिति बन गई।
इसकी सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, थाना प्रभारी चंचल सिरोही समेत अन्य अधिकारी और राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और लेखपाल से तत्काल भूमि की पैमाइश कराई। पैमाइश के बाद देवस्थान की भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, नसरीन के घेर का रास्ता भी खुला रखा गया। इस पर दोनों समुदायों में लिखित समझौते के साथ आपसी सहमति बन गई। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि देवस्थान की भूमि की पैमाइश कराकर निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया है। दोनों समुदाय के लोग संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें