फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति-पत्नी के बीच पांच रुपये के कुरकुरे को लेकर हुआ ऐसा विवाद, तोड़ना चाहते हैं शादी; पुलिस भी न समझा पाई

Mon, 13 May 2024 08:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

पति और पत्नी के बीच पांच रुपये के कुरकुरे को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बात शादी टूटने तक पहुंच गई। पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा तो अधिकारी भी हैरान रह गए। दोनों पक्षों के परिवार परामर्श केन्द्र बुलाया गया। दोनों को समझाया गया, लेकिन समझौता नहीं हो सका। दोनों को अगली तारीख दी गई है। 
 
विज्ञापन
पति पत्नी के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक दंपती के जीवन में पांच रुपये के कुरकुरे ने ऐसी आग लगा दी कि मामला थाने तक जा पहुंचा। जिन छोटी-छोटी बातों को आसानी से सुलझाया जा सकता है, वह भी रिश्तों के दरकने तक पहुंच जा रही हैं। परिवार परामर्श केंद्र में आया एक ताजा मामला इसका उदाहरण है। पत्नी को कुरकुरे खाना पसंद है। पति ने लाकर नहीं दिए, खुद दुकान से मंगा लिया तो पति ने विवाद कर दिया। बात मारपीट तक पहुंची और पत्नी दो माह से मायके में है।
विज्ञापन


 

काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी एक साल पहले सदर थाना क्षेत्र में हुई थी। पति चांदी कारीगर है। पत्नी को शादी के पहले से ही कुरकुरे खाना बहुत पसंद हैं। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद छह महीने तक पति ने खूब ध्यान रखा। उसके बाद तेवर बदल गए।

 
विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों में रोक-टोक करने लगा। सास भी बेटे का साथ देती है। दो महीने पहले पति से पांच रुपये के कुरकुरे लाने के लिए बोला तो मना कर दिया। मारपीट तक कर ली। रविवार को काउंसलिंग में पत्नी ने कहा कि खाना मिले ना मिले, कुरकुरे रोजाना मिलने चाहिए। पति ने बात मान ली। मगर काउंसलर ने अगली तारीख पर दोनों के माता-पिता को बुलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें