पत्नी का आरोप है कि युवक ने उससे रुपये के लिए शादी की है। रुपये देने से मना करने पर वह मेरे साथ मारपीट करता है। वहीं युवक का कहना है कि पत्नी पर उसने 11 लाख रुपये खर्च किए हैं। झगड़े के बाद दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं। मामले में अगली तारीख दी गई है।
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर कुल 65 जोड़ों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। इसमें से लगभग 18 जोड़ों केंद्र पर पहुंचे। छह जोड़ों का समझौता करा कर विदाई कराई गई। वहीं छह मामलों में बात न बनने पर एफआईआर के आदेश दिए। 25 मामलों को अगली तारीख दी गई।