फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्लाॅट पर कब्जा करने को लेकर सगे भाइयों में हुआ विवाद

Wed, 12 Jun 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भट्ट में प्लाॅट पर कब्जा को लेकर पांच दिन पूर्व दो सगे भाइयों में आपस में विवाद हो गया। एक भाई ने घर में घुसकर भाई और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। मामले में दो महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कासगंज कोतवाली अंतर्गत भैंसोंरा पंचायत के गांव नगला भट्टा निवासी भरत सिंह ने बताया कि 7 जून की रात्रि लगभग 9 बजे प्लाॅट में बंधे मवेशियों के खूंटे उसके भाई कालीचरन ने अपने पुत्र अनिल, अजय, नवीन और दो महिलाओं के साथ मिलकर उखाड़ दिए। उसका आरोप है कि वह प्लॉट कर कब्जा करना चाहते थे। भरत सिंह के विरोध करने पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी और सरिया से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपियों ने घर में घुस कर उसकी पत्नी की भी पिटाई कर दी। जिससे दोनों के शरीर में गंभीर चोटें आई है। चीखपुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में उसने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी रामवकील सिंह ने बताया कि मामले में छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें