उधर, कार दोस्त भी किसी तरह जाम से निकलकर आगे आए। तहसील चाैराहे के पास बाइक सवार मिल गए। उन्होंने दोस्तों की कार को आता देखकर पीछा शुरू कर दिया। कार पर फायरिंग की। गोली आगे के टायर में जा लगी, जिससे टायर बर्स्ट हो गया। इससे घबराए दोस्तों ने सर्विस रोड पर कार को दाैड़ दिया। वह स्टेशन रोड की तरफ जाने लगे।
इसके बावजूद बाइक सवार युवक पीछा करते रहे। दो बार फायरिंग भी की। एत्मादपुर स्टेशन पर भीड़ को देखकर युवक भाग गए। वहीं दोस्तों ने अपनी गाड़ी को खड़ा कर दिया। चारों खेत और सड़क तरफ पैदल भाग निकले। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन की, लेकिन फायरिंग करने वालों का पता नहीं चल सका।
एत्मादपुर हाईवे पर जाम, रेंगते रहे वाहन
नगर के हाईवे के दो प्रमुख चौराहों पर अक्षय तृतीया और सहालग के कारण जाम लग गया। करीब 3 घंटे तक लोग जाम से जूझे। बुधवार की शाम हाईवे पर वाहनों की भीड़ से जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। सर्विस रोड पर भी वाहन फंसे रहे। पुलिस दोनों चौराहों से देर रात तक वाहनो को निकलवाने में लगी रही।