फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 134920 वादों का निस्तारण

Sat, 14 Dec 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते अति​थि। - फोटो : राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते अति​थि।
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को जिला न्यायालय में आयोजन हुआ। इसमें 134920 वादों का निस्तारण हुआ। कुल 220476834 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल ने लोक अदालत का उद्घाटन किया। उनकी अध्यक्षता में सभी कोर्ट में वादों की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


जिला जज की कोर्ट से 2 फौजदारी वादों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज डकैती कोर्ट से 1 वाद का निस्तारण किया गया। ईसी कोर्ट से 261 वाद, एडीजे पॉक्सो कोर्ट से 4 वाद, एडीजे-3 कोर्ट से 4, एडीजे-4 कोर्ट से 6 वाद, एडीजे-5 कोर्ट से 1 वाद, एडीजे-6 कोर्ट से 2 वाद, एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम से 1 और द्वितीय से 1 वाद, सीजेएम कोर्ट से 21400, सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट से 64, एसीजेएम-1 कोर्ट से 472 वादों का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अन्य अदालतों से वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें