फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीर्थनगरी सोरोंजी में अव्यवस्थित विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में विद्युत आपूर्ति काफी प्रभावित है। कांवड़ मेला चलने के बावजूद विद्युत आपूर्ति दिन और रात में सुचारू नहीं मिल पा रही। इसका असर नगरपालिका की पेयजल आपूर्ति पर है। पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बार-बार ट्रिपिंग होने से पालिका की स्ट्रीट लाईटें बड़ी संख्या में खराब हो गई हैं। बिजली की आंख मिचौली से कांवड़ यात्रा में काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही कम वोल्टेज की समस्या से भी अवगत कराया। अधिशासी अभियंता ने दो से तीन दिन में समस्या को हल करने का आश्वासन दिया है।

कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी है दिक्कत
सोरोंजी के ब्रह्मपुरी, मुसावली, रायपुर पटना आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। इन ग्रामीण इलाकों में दो तीन घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें