डीएम मनीष बंसल को ओपीडी में पर्चा, दवा और डॉक्टर को दिखाने के लिए भारी अव्यवस्थाएं मिली। बेतरतीब लंबी लाइन लगी थी, जिसमें धक्कामुक्की भी हो रही थी। गर्मी से बचाव को कूलर भी नहीं लगे थे। इससे कई मरीज परेशान होकर बेंच पर ही सो गए। इस पर डीएम भड़क गए और सीएमओ-प्रमुख अधीक्षक-सीएमओ से पूछा कि गर्मी है और ये अव्यवस्थाएं हैं। पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी, सर्जरी विभाग, बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, महिला वार्ड, एंटी रैबीज यूनिट और डायलिसिस सेंटर देखा। यहां पर गंदगी थी और सफाई नहीं मिली। इस पर अस्पताल मैनेजर पर नाराज होते हुए पूछा कि साफ-सफाई में ढिलाई क्यों हो रही है।
ये भी दिए निर्देश:
- हर वार्ड और ओपीडी कक्ष के बाहर डस्टबिन हो।
- चिकित्सक एप्रन और स्टाफ तय पोशाक में हों।
- मरीज-तीमारदारों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था।
- दवाओं और एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक रखने।
- अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखें।