फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिशा सिंह का अंडर-23 यूपी कैंप के लिए चयन

Sun, 22 Feb 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दिशा सिंह
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर की प्रतिभाशाली क्रिकेटर दिशा सिंह का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-23 महिला टीम कैंप के लिए हुआ है। वह पांच वर्षों से उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और अंडर-19 और अंडर-23 दोनों वर्गों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।
विज्ञापन

दिशा दाएं हाथ की तेज गेंदबाज और उपयोगी ऑलराउंडर हैं। अपनी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। दिशा का कहना है कि वह बेहतर प्रदर्शन कर टीम में जगह सुरक्षित करना चाहती हैं। दिशा के पिता वाईपी सिंह और माता सोनू सिंह ने खुशी जताई है। कोच राहुल प्रजापति ने बताया कि दिशा की गेंदबाजी में निरंतर सुधार हुआ है। वह नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें