आगरा की जूता कंपनी में करती है पीड़िता
नोएडा निवासी महिला के पति की कई साल पहले माैत हो गई थी। वर्ष 2011 में आगरा की एक जूता कंपनी में नाैकरी करती थी। वह बेटे के साथ फ्लैट में रह रही थी। इस दाैरान उनकी मुलाकात हर्षित ओबराय से हुई। वह पूर्व में खंदारी स्थित तलवरकर जिम में ट्रेनर था। सिकंदरा स्थित कावेरी काैस्तुभ अपार्टमेंट में रहता है।
ये भी पढ़ें - पुलिस से चार कदम आगे लुटेरे: बराती बनने वाले थे पुलिसकर्मी, तो टप्पेबाज बने वर्दी वाले; लूट ले गए 6 लाख के गहने
जिम ट्रेनर ने खुद को बताया तलाकशुदा
महिला ने बताया कि जिम ट्रेनर ने खुद को तलाकशुदा बताया। उनसे दोस्ती हो गई। वह उनके साथ ही कमरा लेकर रहने लगा। इस दाैरान अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। पहले आलू के व्यवसाय के लिए पैसे लिए। इसमें रकम डूबने की कहकर उनसे जूते के कारोबार के लिए रकम ले ली।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: मुफ्त में करिए 19 नवंबर को ताज का दीदार, सभी स्मारकों में पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश