फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठा-मुगल के संबंधों पर होगी चर्चा

Tue, 14 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शिवाजी महाराज के आगरा आगमन के 350 वर्ष पूरा होने पर डा. भीमराव अंबेडकर  विश्वविद्यालय के इतिहास एवं संस्कृति विभाग की ओर से 24 से 26 मार्च तक इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसमें ‘मराठा-मुगल रिलेशन: थ्रू नॉर्थ साउथ हिस्टोरिकल कनेक्ट’ पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

  एक वर्ष पूर्व डा. बाबा साहब मराठवाड़ा, विश्वविद्यालय, औरंगाबाद महाराष्ट्र और डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के बीच एमओयू साइन किया गया था। इसमें दोनों विश्वविद्यालयों के बीच साझा शैक्षणिक गतिविधियां होनी हैं। उसी कड़ी में कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च, नई दिल्ली सहयोग दे रही है।
 विश्वविद्यालय के पीआरओ डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि कांफ्रेंस में मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 50 छात्र प्रो. विजय धारोलकर के नेतृत्व में शामिल होंगे। यह 18 से 19 मार्च तक आगरा आ जाएंगे। कांफ्रेंस में कई पेपर भी प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियां विश्वविद्यालय में जोरशोर से चल रही हैं। छात्र-छात्राओं को कांफ्रेंस से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें