फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन गोष्ठी में जायद का क्षेत्रफल बढ़ाने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
एनआईसी में ऑनलाइन जायद गोष्ठी में मौजूद कृषि विभाग के अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कृषि निदेशक की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऑनलाइन राज्य स्तरीय जायद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में कृषि विभाग के अधिकारियों ने इसमें प्रतिभाग किया। गोष्ठी में जायद की फसलें बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कृषि निदेशक डॉ. एपी श्रीवास्तव ने कहा कि जायद की फसलों का अधिक से अधिक क्षेत्रफल बढ़ाने का प्रयास किया जाए। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसानों को जायद की फसलों के बारे में बताएं। इसके साथ ही दलहनी फसलों को मुख्य रूप से बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर जायद की फसलों के बीज और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इसके साथ ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने, सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। गोष्ठी में उप कृषि निदेशक डीवी सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह व अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें