आगरा। रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक रेल यात्रा देने के लिए अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक कुल 782 रियायत कार्ड जारी किए हैं। इस कार्ड से दिव्यांगजन को रेल किराये में छूट और यात्रा में सहूलियत मिल रही है।
फरवरी में सर्वाधिक 113 कार्ड बनाए गए। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्य हो रहा है। पिछले साल अप्रैल में 49, मई में 31, जून में 98, जुलाई में 84, अगस्त में 37, सितंबर में 120, अक्तूबर में 59, नवंबर में 63, दिसंबर में 53 रियायत कार्ड बनाए गए। वहीं, इस वर्ष जनवरी में 75 और फरवरी में 113 रियायत कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि divyangjanid.indianrail.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर कार्ड बनवाया जा सकता है। सत्यापन के बाद कार्ड प्रणाली में अपडेट हो जाता है जिससे टिकट बनाते समय किराये में अपने अपन छूट मिलती है।