फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खोली दुकान तो एडीए कराएगा बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। घर में अगर दुकान खोली तो आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ऐसी दुकानों और प्रतिष्ठानों की बिजली गुल करा कराएगा। इसके लिए टोरंट पावर को एडीए बोर्ड ने 24 इमारतों की सूची भेजी है, जहां कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आवासीय भवनों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को रोकने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई का व्यापारी संगठनों ने विरोध किया है। व्यापारियों के मुताबिक कोरोना काल में डेढ़ साल से कारोबार ठप है और व्यापारी रोजी रोटी के लिए जूझ रहे हैं। एडीए के आदेश से तो शहर में कमला नगर, बल्केश्वर, न्यू आगरा, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, इंदिरापुरम, राजपुर चुंगी, शाहगंज क्षेत्र समेत सभी जगहों पर व्यापार बंद करना होगा।
इनकी जारी की सूची
गेटवेल हॉस्पिटल, 31 लक्ष्मी नगर, 27 लक्ष्मी नगर, होली केयर हॉस्पिटल, सिकंदरा हॉस्पिटल, चिरंजीवी नर्सिंग होम, चंद्रकला कॉम्पलेक्स, सीताराम मेडिसेंटर, एक-1 दुष्यंत नगर, 2 दुष्यंत नगर, 3 दुष्यंत नगर, 4 दुष्यंत नगर, खसरा संख्या 493 से 496 और 503/02 सिकंदरा, 98 शशि नगर, 59 नेहरू नगर, 65 नेहरू नगर, 4 नेहरू नगर, 22 नेहरू नगर, 1 नेहरू नगर, ए-13 अर्जित होम स्टे, व्यंजन रेस्टोरेंट, ए-14 ग्रीन हाउस रूफटॉप कैफे
विज्ञापन

निर्माण के समय कहां थे अधिकारी
एडीए बेवजह के आदेश जारी कर रहा है। जब निर्माण हो रहा था, तब अधिकारी क्यों सोए हुए थे। अगर कार्रवाई करनी है तो पहले अपने उन इंजीनियरों पर करें, जिन्होंने अपनी आंखें पैसे लेकर बंद कर ली थीं। व्यापार मंडल एडीए की मनमानी किसी कीमत पर नहीं होने देगा। - टीएन अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा व्यापार मंडल
बुनियादी सुविधाओं को कैसे बंद कर सकते हैं
आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिवधियां अचानक तो शुरू नहीं हुईं। जब शुरू हुईं तो तब जिम्मेदार इंजीनियर क्या कर रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई करें। बुनियादी सुविधाओं को कैसे बंद किया जा सकता है। - नरिंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष, आगरा मंडल व्यापार संगठन
व्यावसायिक क्षेत्र घोषित करना चाहिए
एडीए को जिन क्षेत्रों में बाजार बस चुके हैं, उन्हें आवासीय की जगह व्यावसायिक में घोषित करना चाहिए। जो प्रतिष्ठान मानक पूरे कर रह हैं, उन्हें इजाजत दें। - भूपेंद्र सिंह सोबती, अध्यक्ष, फेडरेशन आफ व्यापार संगठन
व्यापारियों की रोजी-रोटी छीन रहे
कोरोना के कारण डेढ़ साल से व्यापार ठप पड़ा है। रोजी-रोटी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। दुकानों का बिजली का बिल तक नहीं निकल पा रहा। ऐसे में एडीए की कार्रवाई व्यापारियों की रोजी-रोटी छीन रही है। - विशाल मट्टा, व्यापारी
इन क्षेत्रों में होगी मुश्किल
चर्च रोड-रामनगर, कमला नगर, बल्केश्वर, न्यू आगरा, बाग फरजाना, रावतपाड़ा, आवास विकास कॉलोनी, पश्चिमपुरी, बोदला रोड, राजपुर चुंगी, शाहगंज क्षेत्र, नेहरू नगर।
बोर्ड बैठक में लिया गया था निर्णय
प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में निर्णय के मुताबिक ही बिजली कनेक्शन काटने के लिए टोरंट से कहा गया है। आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों को नहीं चलाया जा सकता। टोरंट को व्यावसायिक इमारतों में पूर्णता प्रमाणपत्र के बिना कनेक्शन नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। - राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सचिव, एडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें