फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिव्यांग पति और उसकी मजबूरी...महिला के साथ कांग्रेस नेता ने किया इतना गंदा काम, पुलिस भी रह गई सन्न

Fri, 10 Oct 2025 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कांग्रेस नेता की थाना नाई की मंडी में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। कांग्रेस नेता से पीड़िता की मुलाकात दीवानी में हुई थी। आरोप है कि दवा दिलाने के बहाने कांग्रेस कार्यालय में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला से दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण कराने के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता जलालुद्दीन की थाना नाई की मंडी में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके हिस्ट्रीशीट में 12बी नंबर दिया गया है। उसके पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 7 में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल हो चुके हैं जबकि थाना शाहगंज के मामले में अभी विवेचना चल रही है। हिस्ट्रशीट खुलने से आरोपी की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन


 

जुलाई में एक महिला ने जलालुद्दीन उर्फ जमील के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह वर्ष 2019 में दीवानी कोर्ट गई थी। पेशे से वकील जलालुद्दीन से मुलाकात हो गई। मदद के बहाने आरोपी बात करने लगा। घर भी आना शुरू कर दिया। सितंबर 2019 में दवा दिलाने के बहाने अपने साथ नाई की मंडी स्थित कांग्रेस कार्यालय ले गया। जहां पर दुष्कर्म किया। वह पहले से विवाहित थी। पति विकलांग हैं। इसके बावजूद धर्मांतरण कर निकाह का दबाव बनाया। वह डर की वजह से पति के साथ गुजरात के राजकोट गई। बाद में जलालुद्दीन ने उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज करा दिया। उन्होंने जुलाई 2025 में मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से की। तब उस पर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें -  UP: डीसीपी सिटी कार्यालय में तैनात सिपाही की गंदी हरकत...महिला सिपाही को भेजा ऐसा मैसेज, मच गया बवाल

 
विज्ञापन

 7 केस में आरोप पत्र लगा
डीसीपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक, आरोपी जलालुद्दीन के खिलाफ थाना मंटोला में 4, सदर, न्यू आगरा, नाई की मंडी और शाहगंज में 1-1 केस दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला, दुष्कर्म, मारपीट सहित अन्य धारा में हैं। 7 केस में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। शाहगंज का मुकदमा अभी विवेचनाधीन है। पूर्व में कई और मुकदमे दर्ज हुए थे। हालांकि फाइनल रिपोर्ट लग गई। वर्तमान में 8 मुकदमों को देखते हुए हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जलालुद्दीन के नाई की मंडी और मंटोला क्षेत्र में घर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें