फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह गंदगी मिलने से महापौर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। नगर की पंचकोसीय परिक्रमा एवं नगर के मंदिरों के आसपास निरीक्षण करने पर महापौर को जगह-जगह गंदगी मिली। सफाई व्यवस्था में लगी नोएडा की कंपनी को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुभाष सिंह के साथ नगर के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग एवं नगर के बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र व प्रमुख मार्गों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर को जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले। नालियां कचरे से भरी मिलीं। महापौर ने नोएडा की कंपनी भारत विकास ग्रुप (बीवीजी) को तलब किया और इसे हटाने के निर्देश दिए हैं।
महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि बीवीजी कंपनी को 20 लाख रुपये प्रतिमाह परिक्रमा मार्ग एवं बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा दिए जा रहे हैं। जबकि सफाई व्यवस्था समुचित नहीं है। इस कंपनी को हटाकर डूडा के तहत नगर की सफाई व्यवस्था के लिए सफाईकर्मी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें