फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिप्थीरिया की दस्तक, बालिका मिली संक्रमित

Thu, 13 Nov 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो02कासगंज डिप्टथीरिया से पीड़ित बालिका जिला अस्पताल में भर्ती ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ठंड के मौसम के साथ ही डिप्थीरिया की दस्तक हो गई है। एक बालिका बीमारी से संक्रमित पाई गई है। लक्षण सामने आने के बाद बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एटा के जैथरा के चुकटी खेड़ा निवासी अनन्या (5) पुत्री सतीश को बुखार की शिकायत के बाद परिजन ने निजी चिकित्सक को दिखाया। जब राहत नही मिली तो वह बालिका अपनी मां सीमा के साथ अपने फूफा सुखवीर निवासी अशोक नगर के यहां आ गई। इसके बाद बालिका को निजी बाल रोग विशेषज्ञ के दिखाया। चिकित्सक ने बालिका के डिप्थीरिया की संभावना जताई। बालिका को अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम को सूचना दी गई। टीम ने जांच में डिप्थीरिया की पुष्टि की। इसके बाद बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें