फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डीआईओएस ने अपने कार्यालय में बैठना छोड़ दिया, जानें किस बात का है डर

Thu, 01 Feb 2024 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डीआईओएस ने अपने कार्यालय में बैठना छोड़ दिया है। इसकी वजह डर है और ये डर उन्हें अपनी खुद की सुरक्षा को लेकर है। जानें पूरा मामला...
 
विज्ञापन
DIOS agra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में तीन दिन पहले अचानक छज्जा गिरने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यालय में बैठना बंद कर दिया है। वह राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बैठकर ऑफिस का काम निबटा रहे हैं। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उन्होंने कार्यालय जीआईसी से ही संचालित करने की अनुमति भी मांगी है।
विज्ञापन


पंचकुइयां, तहसील मार्ग स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 29 जनवरी को छज्जे का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा था। जिस समय हादसा हुआ जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार कार्यालय में ही जरूरी काम निबटा रहे थे। इसी के बाद से उन्होंने कार्यालय में बैठना बंद कर दिया। बुधवार को भी वह जीआईसी के ग्राउंड में कुर्सी-मेज लगाकर अपना कार्यालय संचालित करते नजर आए। पूछने पर बोले तीन बार छज्जा गिर चुका है। क्या गारंटी जो अगली बार मेरे सिर पर नहीं गिरेगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें