फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नई ट्रेन के संचालन के लिए डिंपल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Fri, 26 Jul 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। सांसद डिंपल यादव ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर खाटू श्याम तक रेल का संचालन कराने की मांग की है। उन्होंने ये पत्र करहल चेयरमैन अब्दुल नईम द्वारा सांसद को लिखे गए पत्र के आधार पर लिखा है। उन्हें जल्द लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए रेल का संचालन किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

करहल चेयरमैन ने सांसद डिंपल यादव को पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि जिले व आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग तीर्थस्थलों पर जाते हैं। इसमें मथुरा, अजमेर और खाटूश्याम मुख्य है। लेकिन जिले से सीधे इन स्थलों के लिए रेल की सेवा नहीं है। उन्होंने रेल की सेवा शुरू कराने के लिए प्रयास करने की मांग की थी। इसी पत्र के आधार पर सांसद ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर बरेली से फर्रुखाबाद, मैनपुरी, करहल, सैफई, इटावा, मथुरा, वृंदावन, अजमेर होते हुए खाटूश्याम तक रेल का संचालन कराने की मांग की है। उन्होंने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विचार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें