फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए शुरू होगी डिजिटल ओपीडी, चिकित्सक फोन पर देंगे परामर्श

Tue, 21 Apr 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरोजिनी नायूड मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में डिजिटल ओपीडी की शुरुआत होने जा रही है। मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी होगा। इस पर मरीज अपनी समस्या बता सकेंगे। 
विज्ञापन


डिजिटल ओपीडी के लिए इमरजेंसी को सैनिटाइज कर दिया गया है। यहां पर मेडिसिन, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत रोग, त्वचा रोग समेत अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ रहेंगे। मरीज से उनकी परेशानी सुनकर फोन पर इलाज बता दिया जाएगा। 

अगर कोई पहले यहां का इलाज पा चुका है, तो उसके पुरानी रिपोर्ट और इलाज की जानकारी ई-हॉस्पिटल सिस्टम से ली जा सकेगी। इंटरनेट पर मरीज का पंजीकरण संख्या दर्ज करने के बाद उसके इलाज का डेटा सामने होगा। 
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि इमरजेंसी में ही डिजिटल ओपीडी की तैयारी की जा रही है। संभव है कि यहां पर सामान्य जांच की सुविधा भी की जाएगी। इससे मरीज घर बैठे ही सामान्य बीमारियों का फोन पर इलाज पा सकेंगे। एक सप्ताह में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें