फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल जनगणना 2027: अब घर बैठे मोबाइल से भरें अपनी जानकारी, 7 से 21 मई तक का मौका; पूछे जाएंगे 33 सवाल

Wed, 06 May 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पहली बार डिजिटल जनगणना के तहत लोग मोबाइल से घर बैठे अपना डेटा भर सकेंगे। 7 से 21 मई तक स्व-गणना के बाद प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
मोबाइल के साथ लड़का-लड़की - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार होने जा रही डिजिटल जनगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बृहस्पतिवार से स्व गणना शुरू होगी। घर बैठे मोबाइल से लोग अपना ब्योरा दर्ज कर सकेंगे। उनसे 33 सवाल पूछे जाएंगे। इनके जवाबों का घर जाकर प्रगणक सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन


 

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत सात से 21 मई तक स्व-गणना के लिए पोर्टल खुल जाएगा। नागरिक अपने मोबाइल या लैपटॉप से पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर 15 दिनों के भीतर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य शुरू होगा। इस दौरान 10 हजार गणनाकर्मी जिले में प्रत्येक घर जाकर ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे और जिन्होंने जानकारी नहीं भरी है, उनका डाटा डिजिटल डिवाइस के माध्यम से दर्ज करेंगे।
 

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
डीएम मनीष बंसल ने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने या कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि पोस्टर, बैनर और सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को इस अभियान के प्रति जागरूक किया जाए।

 
विज्ञापन

जनगणना-2027 में पूछे जाने वाले सवाल
1. भवन संख्या: नगर निगम या स्थानीय प्राधिकरण से दी गई संख्या।
2. फर्श की सामग्री: मिट्टी, लकड़ी, ईंट, पत्थर, सीमेंट या मोजैक/टाइल।
3. छत की सामग्री: घास/फूस, टाइल्स, लोहे की चादर, पत्थर, ईंट या कंक्रीट।
4. मकान का उपयोग: निवास, दुकान, कार्यालय, विद्यालय, पूजा स्थल आदि।
5. परिवार में व्यक्तियों की कुल संख्या, मुखिया का नाम व जाति।

ऐसे 33 सवालों पर जानकारी मांगी जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें