फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त, फूड इंस्पेक्टरों को विशेष सचिव की चेतावनी; जानें क्या कहा

Wed, 06 May 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष सचिव ने साफ कहा कि नियमों के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उद्यमियों ने विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कई सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विशेष सचिव रेखा एस चौहान को मंगलवार को सर्किट हाउस में फूड एक्सपो का आमंत्रण पत्र देते चैंबर ऑफ फूड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा मानकों की आड़ में फूड इंस्पेक्टर या किसी भी विभागीय कर्मचारी ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह आश्वासन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की विशेष सचिव रेखा एस. चौहान ने मंगलवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में उद्यमियों को दिया।
विज्ञापन


 

उद्यमियों ने खाद्य सुरक्षा मानकों की आड़ में विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अनावश्यक परेशान करने की शिकायत की। जिसके बाद विशेष सचिव ने उन्हें ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। विशेष सचिव ने चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के साथ आयोजित बैठक में कहा कि सरकार की मंशा उद्यमियों को परेशान करना नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य सुनिश्चित करना है।

बैठक में चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने मांग रखी कि खाद्य सुरक्षा नियमों में बदलाव होने पर विभाग समन्वय बैठक कर जानकारी साझा करे। उन्होंने मौसम के प्रभाव के कारण खाद्य पदार्थों की सेल्फ लाइफ में आने वाले बदलावों पर विभागीय स्तर पर व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने और सीमावर्ती राज्यों से आने वाले दुग्ध उत्पादों की विशेष निगरानी की मांग की।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि अचानक छापा पड़ने से होटल और रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी फैल जाती है। आगंतुक और पर्यटकों को असुविधा होती है, इसलिए सैंपलिंग ड्राइव की पूर्व सूचना संगठन को दी जाए। वहीं, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल रावी ने फूड प्रोसेसिंग और फूड सेफ्टी विभाग को एक ही मंत्रालय के अधीन लाने का सुझाव दिया, ताकि दोनों कार्यों में सुगमता आए। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने विशेष सचिव को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
 
विज्ञापन

यूपी फूड एक्सपो में लगेगी खाद्य सुरक्षा कार्यशाला
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश फूड एक्सपो एवं कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन 14 से 16 जून तक फतेहाबाद रोड स्थित होटल में होगा। विशेष सचिव रेखा एस चौहान को अध्यक्ष राजकुमार भगत ने फूड एक्सपो का आमंत्रणपत्र दिया। उन्होंने बताया कि विभाग इस एक्सपो में एक विशेष कार्यशाला आयोजित करेगा। इसमें फूड कलर और सुरक्षा मानकों के बारे में व्यापारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें