फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाईलैंड ट्रिप की सजा...डीआईजी स्टांप हुए निलंबित, 31 दिसंबर को होना है रिटायरमेंट

Wed, 18 Dec 2024 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, आगरा

सार

डीआईजी स्टांप  राम अकबाल की थाईलैंड ट्रिप महंगी पड़ गई। बिना अनुमति के इस यात्रा पर जाने की जानकारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिना अनुमति थाईलैंड और नेपाल की सैर करने पर शासन ने आगरा मंडल के डीआईजी (उप महानिरीक्षक) स्टांप राम अकबाल सिंह को निलंबित कर दिया है। स्टांप एवं निबंधन विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय प्रयागराज से संबद्ध किया है। 31 दिसंबर को उनका रिटायरमेंट है।
विज्ञापन


आगरा में तैनात डीआईजी स्टांप राम अकबाल सिंह ने शासन से बिना अनुमति लिए विदेश यात्राएं कीं। इस मामले में अगस्त 2024 में उन्हें हटाया गया था। वह कार्रवाई के विरुद्ध हाईकोर्ट गए। जहां उन्हें स्टे मिल गया। चार महीने से उनके विरुद्ध जांच चल रही थी। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने भी शासन को शिकायत भेजी थी। वहीं, जांच में सहयोग नहीं करने और पासपोर्ट जमा नहीं करने पर उन्हें अब निलंबित कर दिया गया है। जांच अधिकारी चार महीने से डीआईजी से बार-बार जांच के लिए पासपोर्ट मांग रहे थे। पासपोर्ट नहीं दिया। विदेश यात्रा में पासपोर्ट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जिसके खो जाने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। लेकिन, डीआईजी ने जांच अधिकारी को पासपोर्ट उपलब्ध नहीं कराया। खोने की कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई।

शासन ने डीआईजी स्टांप को सरकारी सेवक आचरण नियमावली के उल्लंघन का दोषी माना। पद के दायित्वों का सही निर्वाहन नहीं करने पर उनके विरुद्ध आरोपपत्र प्रस्तुत हुआ। विभागीय जांच की संस्तुति करते हुए प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने डीआईजी स्टांप को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाहन भत्ता मिलेगा। इधर, निलंबन के बाद भी डीआईजी स्टांप पर बैक डेट में स्टांप कमी के मामलों का निस्तारण करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें