फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने लिया ताज की सुरक्षा का जायजा 

Tue, 01 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की
विज्ञापन
ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंगलवार शाम को डीआईजी अजय मोहन शर्मा पहुंचे। उन्होंने पुलिस के साथ ही एएसआई, सीआईएसएफ के अधिकारियों से वार्ता की। आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। 
विज्ञापन

चार दिन पहले कमिश्नरी में हुई मीटिंग में ताज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई थी। इसमें कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार को डीआईजी ताजमहल पहुंचे। उन्होंने एएसआई, सीआईएसएफ और पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता की। आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के बारे मेें विस्तार से पूछा। पूर्वी गेट पर एएसआई क्लाक रूम और टायलेट ब्लाक बनवा रहा है। क्लाक रूम में लगेज को चेक करने की क्या व्यवस्था होगी? इसके बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा कर्मियों की कहां-कहां जरूरत है? कहां पर कमी है? इसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम को भी देखा। किन कर्मचारियों की ड्यूटी है और कितने की जरूरत है इस सबके बारे में भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें