फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा का तार लगा रही छात्रा की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। पंखे का तार लगाते समय 11 साल की बालिका करंट से मौत हो गई। घटना के समय छोटे भाई बहनों के साथ बालिका घर पर अकेली थी। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार गंगाराम निवासी राजेंद्र सिंह राजमित्री हैं। वह सोमवार को सुबह काम करने गए थे। पत्नी रासखी मायके राजस्थान के राजाखेड़ा स्थित गांव देवदासपुरा गई हुई थी। घर में उसके चार बच्चे खुशबू (11), देवकरन (9), काजल (7) और सबसे छोटा पांच वर्षीय बेटा रवि ही थे। दोपहर 12.30 बजे करीब खुशबू पंखे का तार लगा रही थी, तभी उसे करंट लग गया। छोटे भाई, बहनों ने शोर मचाया।
जब तक ग्रामीण एकत्रित हुए, उससे पहले ही खुशबू की मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर पाकर पिता भी गांव पहुंच गया। खुशबू गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि घटना की पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें