यहां हुआ हादसा
निबोहरा के गांव बबूलखाना नगरिया निवासी लटूरी सिंह का बेटा विजेंद्र अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव से बाहर गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे लौटते समय रास्ते में धर्मजीत सिंह के खेत में 12 साल का प्रदीप पुत्र बच्चू सिंह करंट की चपेट में आकर चीखता दिखा। विजेंद्र ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए प्रदीप को बचाने के लिए उसे हाथों से खींचना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - Karni Sena: भगवा पगड़ी और युवाओं के हाथों में लहराती तलवारें, करणी सेना यानी नई सियासत की आहट
खुद बुरी तरह झुलस गया किशोर
प्रदीप को बचाने में वह बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को करंट से बचाया। विजेंद्र को झुलसी हालत में अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन के मुताबिक वीरेंद्र तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी करते हैं। निबोहरा थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - Ambedkar Jayanti 2025: शोभायात्रा और भीम नगरी में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 15 को आ रहे सीएम योगी