फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एल्यूमिनाई मीट में संस्थान की प्रगति यात्रा पर हुआ संवाद

Sun, 03 Aug 2025 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान की ओर से शनिवार को एल्यूमिनाई मीट 2025 आयोजित किया गया। संस्थान के प्रथम शिक्षक गोपाल वर्मा की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
विज्ञापन


निदेशक प्रो. यूएन शुक्ला के नेतृत्व और कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में 85 पूर्व छात्रों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रो. शुक्ला ने संस्थान की 1985 से 2025 तक की विकास यात्रा को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पहले यह इतिहास विभाग के अंतर्गत शुरू हुआ था, लेकिन अब एयर टिकटिंग, कार्गो हैंडलिंग, कंप्यूटर ट्रेनिंग, विदेशी भाषाएं, फूड प्रोडक्शन, फाइनेंस जैसे व्यावसायिक विषय पढ़ाए जा रहे हैं।

उन्होंने विश्वविद्यालय को हाल ही में मिली भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) हॉस्पिटैलिटी रैंकिंग 2025 में देश में 24वां स्थान मिलने पर प्रसन्नता जताई। प्रो. लवकुश मिश्रा ने सांस्कृतिक पर्यटन, कुंभ मेला और ग्रामीण पर्यटन जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर प्रकाश डाला। व्यवस्थाएं अमित कुमार साहू और विभव माथुर ने संभाली। समन्वय में कुलदीप यादव और नितिन कुमार का सहयोग रहा। संचालन साक्षी तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें