फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज: सुबह दिखें ऐसे लक्षण तो हो जाएं सावधान, शुगर बढ़ने के हो सकते हैं संकेत; डॉक्टर ने दी ये सलाह

Fri, 23 Jun 2023 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवाओं में मधुमेह का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। निशुल्क शिविर में 22 युवाओं को प्री-डायबिटीज मिली। डॉक्टर ने सलाह दी है कि एक घंटा रोजाना तेज गति से टहलें या फिर साइकिल चलाएं।
 
विज्ञापन
डायबिटीज - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायबिटीज सबसे तेजी से बढ़ने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। डायबिटीज रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। खराब फिटनेस और खानपान से युवाओं में भी मधुमेह का खतरा बढ़ा है। अमर उजाला फाउंडेशन ने रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के सहयोग से खेलगांव, दयालबाग में लगे निशुल्क शिविर में 117 लोग लाभान्वित हुए। इनमें 22 को प्री-डायबिटीज मिली है। इन लोगों की उम्र 35 से कम है। त्वचा रोग और ईएनटी के भी मरीज मिले।
विज्ञापन


शिविर में 43 लोगों में शुगर की जांच की गई। 13 को पहले से ही मधुमेह था। 22 लोगों में मधुमेह ने दस्तक दे दी थी। इनको प्री-डायबिटीज मिली। अन्य में कोई दिक्कत नहीं मिली। 14 लोगों का रक्तचाप बढ़ा हुआ था। फिजीशियन डॉ. अरविंद यादव ने दवाएं लिखे हुए मरीजों को चीनी, कोल्डड्रिंक, तली सामग्री से बचने की सीख दी। उमस और गर्मी से खुजली, जलन, चकत्ते और त्वचा की एलर्जी के मरीजों को त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. हरमीत कौर ने धूप से बचने और साफ कपड़े पहनने के लिए कहा।

कान में दर्द, कान बहने, कान गुम रहने और गले में खराश के मरीजों को ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक मित्तल ने कान में पानी जाने से बचाव और खराब गले के लिए गुनगुने पानी से गरारे करना बताया। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अमनप्रीत सिंह ने तनाव से बचने और खुश रहने के बारे में जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष शारदा गुप्ता, सचिव आरती मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Anjali Murder Case: अंजलि ने खुद को बचाने के लिए किया संघर्ष, चाकू घोंपकर ली गई जान; हाथों में मिले टूटे बाल

 

इन लक्षणों के माध्यम से करें बढ़े हुए शुगर लेवल की पहचान 

1- बेहोशी की समस्या
2- मतली आना।
3- धुंधला दिखाई देना।
4- चीजों पर ध्यान केंद्रित न कर पाना।
5- बहुत ज्यादा प्यास महसूस होना।

ये भी पढ़ें - बारिश में रहें सावधान: बिलों से निकल रहे कोबरा सांप, आगरा में दो दिन में पकड़े गए तीन नाग
 
विज्ञापन

डॉक्टरों ने ये दी सलाह

- एक घंटा रोजाना तेज गति से टहलें, साइकिल चलाएं।
- एक बार से अधिक उपयोग किए तेल में बनी सामग्री न खाएं।
- खूब पानी पीएं, धूप से बचने को सनस्क्रीन क्रीम लगाएं।
- भोजन में हरी सब्जी, दाल और मौसमी फल खाएं।
- योग करें, तनाव दूर करने के लिए अपनी हॉबी पूरा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें