फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंगलूरू में 132 रनों की शानदार पारी खेलने से ध्रुव के बारे में बढ़ी उम्मीद

विज्ञापन
ध्रुव जुरेल
विज्ञापन
आगरा। बंगलूरू में खेले जा रहे भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच मुकाबले में आगरा के ध्रुव जुरेल ने बृहस्पतिवार को शानदार बल्लेबाजी की। मुश्किल हालात में टीम को संभालते हुए उन्होंने 132 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी से क्रिकेट प्रेमियों की उनके बारे में उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन


ध्रुव जब क्रीज पर उतरे तो टीम संकट में थी। उन्होंने भारत ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी इस पारी में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली। ध्रुव हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घोषित भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं। ऋषभ पंत की टीम में वापसी के बाद भी चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।
ध्रुव के आगरा कोच परवेंद्र यादव ने बताया कि ध्रुव ने जिस आत्मविश्वास और मैच की स्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी की है, वह शानदार है। यकीन है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जरूर मौका मिलेगा। ध्रुव की इस पारी से आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें