फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhruv Jurel: ध्रुव जुरेल की गेंदबाजी ने चौंकाया,  पहली ही गेंद पर झटका विकेट

Mon, 02 Feb 2026 03:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रणजी ट्रॉफी में नागपुर में खेले गए मुकाबले में  ध्रुव जुरेल ने शुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए अपने करियर का पहला विकेट लिया। हार के बावजूद पहली ही गेंद पर मिला यह विकेट आगरा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ध्रुव जुरेल ने रणजी ट्रॉफी में यादगार अध्याय जोड़ दिया। रविवार को नागपुर में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए ध्रुव जुरेल ने अपने फर्स्ट क्लास कॅरिअर का पहला विकेट हासिल किया। दिलचस्प यह रहा कि इस मैच में ध्रुव विकेटकीपर की भूमिका में नहीं बल्कि शुद्ध बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन


मैच के आखिरी चरण में, जब परिणाम लगभग तय हो चुका था और ज्यादा कुछ दांव पर नहीं था, तब टीम प्रबंधन ने ध्रुव जुरेल को गेंदबाजी दी। ध्रुव ने पहली ही गेंद में विदर्भ के बल्लेबाज दानिश को विकेटकीपर आदित्य शर्मा के हाथों कैच करा दिया। हालांकि इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आगरा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए ध्रुव जुरेल का यह विकेट चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें