फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिया निर्माण को पांचवे दिन भी धरना

Mon, 09 Feb 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद के कोरियनपुरा मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिया निर्माण के लिए ग्रामीण पिछले पांच दिन से कोरियनपुरा मार्ग पर दिन-रात धरना दे रहे हैं। अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की सुध नहीं ली है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के बाह रोड से कोरियन का पुरा, वाचापुरा, गुर्जा, सारंगपुर, भीकनपुर आदि गांव को जाने वाले रास्ते के बीच से आगरा से इटावा जाने वाली रेलवे लाइन निकल कर गई है। रेलवे लाइन के लिए विभाग ने छोटी पुलिया बनाई थी। कुछ दिन पूर्व रेलवे ने रेल लाइन के दोनों ओर बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा दिया। बाउंड्रीवॉल बनने के कारण पुलिया से आवागमन बंद हो गया है। इसके विरोध में रविवार को पांचवें दिन भी ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरनास्थल पर मौजूद बलवीर सिंह ने बताया जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर चंद्रभान सिंह, महेश, राजकुमार, चंदन सिंह, चरन सिंह, बांकेलाल, महीपत राजाराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें