कासगंज। ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल केंद्रीय शाखा की बैठक शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर आयोजित की गई। इसमें मांगों के लिए 12 नवंबर को डीआरएम कार्यालय पर धरना देने के लिए चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा संरक्षक अतुल कुमार ने की।
शाखा अध्यक्ष ने बताया कि ट्रेन मैनेजर्स की समस्याओं के लिए 12 नवंबर को बरेली में इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उनका कहना था कि ट्रेन मैनेजरों का लाइन बॉक्स के अनुसार संचालन किया जाए। रिक्त पदों को शीघ्र भरने, रेलवे बोर्ड के सेफ्टी निदेशालय की शक्तियों को बहाल करने का मुद्दा उठाया। केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमों की वैधता को रद करने की मांग उठाई। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह राजपूत, डीके उपाध्याय, मुस्ताक अहमद, सत्यप्रकाश, अशोक मीणा, शिव कुमार, एके श्रीवास्तव, राजमोहन सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।