फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ढूंढ़रा गांव में कुपोषित मिला 14 माह का बच्चा

Sat, 08 Nov 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो43सिढ़पुरा पीएचसी से एंबुलेंस के जरिए कुपो​षित बच्चे को जिला अस्पताल भेजती स्वास्थ्य विभा
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव ढूंढ़रा पहुंची। टीम की जांच में 14 माह का बच्चा कुपोषित मिला। इसके बाद टीम ने परिजन को समझाकर बच्चे को जिला अस्पताल के कुपोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को ढूंढ़रा गांव पहुंची। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आमिर के निर्देश पर डॉ. अजय राघव, डॉ. पुनीता, नेत्र विशेषज्ञ वसीम, फिजियोथेरेपिस्ट अरविंद भास्कर, स्टाफ नर्स अनिता यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता और आशा कार्यकर्ता प्रीती की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान 14 माह का बच्चा कुपोषित अवस्था में पाया गया। डॉ. अजय राघव ने बताया कि बच्चे को तुरंत इलाज की जरूरत है। टीम ने परिजन को सलाह दी कि बच्चे को उपचार के लिए कुपोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराना पड़ेगा। इस पर परिजन मान गए। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने बच्चे को पीएचसी लाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां उसका एनआरसी में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें