फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में धरैरा जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरपुर। गांव धरैरा में महारानी अहिल्याबाई होल्कर प्रथम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि आगरा के पार्षद हरिओम बघेल ने किया। उद्घाटन मैच धरैरा की टीम ने जीता।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला छलेसर और धरैरा टीम के बीच खेला गया। मैच में पहले खेलते हुए धरैरा टीम ने 85 रन बनाए। जवाब में छलेसर की टीम 63 रन ही बना सकी। धरैरा ने 22 रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए योगेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान टूर्नामेंट के आयोजक विजय बघेल, सत्यभान बघेल, दुर्गेश बघेल, यतेंद्र बघेल और आकाश बघेल, जनक सिंह परिहार, करन सिंह, भोले प्रधान, भूरी सिंह, राम नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें