धनतेरस पर शुक्रवार को आगरा के बाजार में धन की वर्षा हुई। ऑटो मोबाइल्स, सराफा, बुलियन, बर्तन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में जमकर खरीदारी हुई। पुराने शहर के बाजारों से लेकर एमजी रोड के शोरूमों पर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा कारोबार मिला।
अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को 450 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। वहीं शनिवार शाम तक धनतेरस की खरीदारी का मुहूर्त होने के कारण छोटी दिवाली पर भी सराफा और ऑटो मोबाइल्स के बाजार में रौनक रहेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें