वाहन : 12.5 करोड़ की बिक्री
आगरा ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के संस्थापक मयंक बंसल ने कहा कि इस समय बुकिंग और डिलीवरी का सिलसिला तेज हो गया है। अनुमानित 12.5 करोड़ रुपये के 450 दोपहिया और 125 चारपहिया वाहन खरीदे गए हैं। दिन बढ़ने के साथ यह संख्या बढ़ती जाएगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स : 10 करोड़ का सामान बिका
कारोबारी राहुल मित्तल ने कहा कि त्योहारी सीजन में ग्राहकों को कंपनियां बड़े ऑफर्स मुहैया करा रही हैं, जिसका फायदा कारोबार को मिल रहा है। रविवार को लगभग 10 करोड़ के उत्पाद खरीदे गए। इसमें एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज शामिल रहे।
कपड़े : 8 करोड़ की खरीददारी
आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के संजय अग्रवाल ने कहा कि कपड़ों के बाजार में इन दिनों रौनक छाई हुई है। सबसे ज्यादा रेडीमेड शोरूम पर भीड़ लगी हुई है। सिंधी बाजार, सुभाष बाजार, एमजी रोड जैसे प्रमुख बाजारों में भीड़ है। अनुमानित 8 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।