फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस से पहले चमके बाजार, 100 करोड़ की धनवर्षा, दुकानों पर ग्राहकों की उमड़ी भीड़

Mon, 09 Nov 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • रविवार और पुष्य नक्षत्र होने के कारण बाजारों में उमड़ी भीड़
  • कपड़ा, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो सेक्टर हुए गुलजार
विज्ञापन
सिंधी बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में धनतेरस से पहले ही रविवार को बाजारों में त्योहार जैसा नजारा दिखा। इलेक्ट्रॉनिक, सराफा, ऑटोमोबाइल के अलावा रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर भीड़ लगी रही। सप्ताह का अंतिम दिन और पुष्य नक्षत्र होने का भी बाजार को लाभ मिला। अनुमानित 100 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई। लुहारगली, सिंधी बाजार, शाहगंज, राजामंडी, लोहामंडी, फव्वारा, चर्च रोड जैसे बाजार गुलजार रहे।

विज्ञापन


लगभग एक हफ्ते बाद दिवाली है। इसका असर बाजारों में साफ देखा जा सकता है। त्योहारी खरीद के साथ ही सहालग की भी बिक्री होने लगी है। आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़े के शोरूम पर ग्राहकों की आमद तेज हो गई है। 


आभूषण : 70 करोड़ का कारोबार
सराफा कारोबारी आकाश बंसल ने कहा कि शहर में आभूषणों की 800 से अधिक दुकानें हैं। इस समय सभी पर ख़रीदारी अच्छी हो रही है। रविवार को शहरभर में लगभग 70 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसमें सबसे अधिक भारी आभूषण खरीदे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन : 12.5 करोड़ की बिक्री
आगरा ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के संस्थापक मयंक बंसल ने कहा कि इस समय बुकिंग और डिलीवरी का सिलसिला तेज हो गया है। अनुमानित 12.5 करोड़ रुपये के 450 दोपहिया और 125 चारपहिया वाहन खरीदे गए हैं। दिन बढ़ने के साथ यह संख्या बढ़ती जाएगी। 

इलेक्ट्रॉनिक्स : 10 करोड़ का सामान बिका
कारोबारी राहुल मित्तल ने कहा कि त्योहारी सीजन में ग्राहकों को कंपनियां बड़े ऑफर्स मुहैया करा रही हैं, जिसका फायदा कारोबार को मिल रहा है। रविवार को लगभग 10 करोड़ के उत्पाद खरीदे गए। इसमें एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज शामिल रहे। 

कपड़े : 8 करोड़ की खरीददारी
आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के संजय अग्रवाल ने कहा कि कपड़ों के बाजार में इन दिनों रौनक छाई हुई है। सबसे ज्यादा रेडीमेड शोरूम पर भीड़ लगी हुई है। सिंधी बाजार, सुभाष बाजार, एमजी रोड जैसे प्रमुख बाजारों में भीड़ है। अनुमानित 8 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें