फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख की मिट्टी की मूर्तियों से होगा दीपावली पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दीपावली पूजन के लिए लोगों ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मां लक्ष्मी को गणपति के साथ विराजमान करने के लिए भी लोगों ने मूर्तियां खरीद ली हैं। इस बार कोलकाता, जयपुर, लखनऊ के कारीगरों के हाथ की बनी मिट्टी की मूर्तियां लोगों के मन को लुभा रही हैं। जिला मुख्यालय से लेकर कस्बाई क्षेत्रों तक जगह- जगह मूर्तियों की दुकानें सजाई गई हैं। विक्रेताओं को 10 लाख तक के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर मिट्टी की मूर्तियों के पूजन का विशेष महत्व है। इस वजह से मूर्तियों के विक्रेताओं ने भी पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की है। विक्रेताओं ने पर्व के लिए कोलकाता, जयपुर, लखनऊ के कारीगरों के हाथों की बनी मूर्तियों को इस बार बाजार में उतारा है।
विक्रेताओं ने भगवान गणेश, माता लक्ष्मी के अलावा, माता शेरावाली, भोले शंकर, बजरंगबली, माता काली, माता सरस्वती, मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियों को मंगाया है। ये मूर्तियां देखने में काफी आकर्षक लग रही है। बाजार में सबसे सस्ती मूर्ति 20 रुपये की है। 1000 रुपये की रेंज तक की मूर्तियां बाजार में मौजूद है। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों ने इनकी खरीदारी शुरू कर दी है जिससे विक्रेता खुश नजर आ रहे हैं। विक्रेताओं को पर्व से काफी उम्मीद हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के लिए कोलकाता, लखनऊ से मिट्टी की मूर्तियों को मंगाया गया है। खरीद को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। पर्व पर जिला में 10 लाख तक की मूर्तियां की विक्री होनेे की संभावना है। - जितेंद्र कुमार प्रजापति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें