फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सार्वजनिक शाैचालय में चल रहा था ढाबा, दृश्य देख नगर निगम की टीम भी रह गई दंग; ढहा दिया अवैध निर्माण

Tue, 14 Apr 2026 12:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में नगर निगम टीम की कार्रवाई के दाैरान हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सार्वजनिक शाैचालय में ढाबा चल रहा था। टीम ने इस अवैध ढाबे को ढहा दिया। 
विज्ञापन
टीम को शाैचालय में संचालित होता मिला ढाबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। सोमवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर टास्क फोर्स ने आगरा कैंट स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक शौचालय में चल रहे अवैध ढाबे को बंद कराया।
विज्ञापन


आगरा कैंट मार्केट के सामने स्थि शौचालय के मुख्य हिस्से पर ढाबा संचालित किया जा रहा था। संचालक ने यहां न केवल काउंटर और टेबल-कुर्सियां डाल रखी थीं, बल्कि कबाड़ फैलाकर पूरे परिसर को निजी संपत्ति बना लिया था। इस कारण शौचालय का उपयोग बंद हो गया था, जिससे महिलाओं को परेशानी हो रही थी।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई टास्क फोर्स ने मौके पर पहुंचकर ढाबे का सामान जब्त किया और अवैध निर्माण ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें