फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर धान से लदे खड़े थे आठ ट्रैक्टर

विज्ञापन
नवीन मंडी में संचालित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएफएमओ उदित नारायन सिंह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने नवीन मंडी स्थित केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां धान से लदे खड़े आठ ट्रैक्टर को खाली करवाकर तौल कराने के आदेश दिये। किसानों से भी उन्होंने वार्ता कर धान खरीद के विषय में चर्चा की।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उदित नारायन सिंह ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन मंडी में संचालित भारतीय खाद्य निगम और खाद्य विपणन विभाग के केंद्रों पर पहुंचकर धान की तौल देखी। निरीक्षण के दौरान दोनों ही केंद्रों पर आठ-आठ धान से लदे ट्रैक्टर खड़े मिले। जानकारी करने पर पता चला कि धान की अधिकता होने के कारण तौल में देरी हो रही है। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों को बुधवार तक हर हाल में केंद्र पर उपलब्ध धान की तौल कराने के निर्देश दिए।
किसानों से वार्ता कर उन्होंने समस्याएं जानीं। इस दौरान किसानों ने जल्द से जल्द धान की तौल कराने और टोकन जारी करने की मांग की। इस पर उन्होंने जल्द तौल का आश्वासन दिलाया। इसके साथ ही केंद्र प्रभारियों को खरीद की फीडिंग ऑनलाइन करने में लापरवाही न करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि अगर फीडिंग समय से हो जाएगी तो 72 घंटे के भीतर किसान को भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें