मैनपुरी। जिले में बुधवार को 12 केंद्रों पर होने वाली डीएलएड परीक्षा के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी पर्यवेक्षकों को समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने 25 नवंबर को जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित होने वाली डीएलएड परीक्षा के लिए पर्यवेक्षकों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। राजकीय इंटर कॉलेज में डायट प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में एसपी सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल लहरा, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में डायट प्रवक्ता संजीव कुमार, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में मंजू कश्यप प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मानपुरहरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साथ ही श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज में डायट प्रवक्ता जीतपाल, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में डायट प्रवक्ता अभय कुमार, आरसी कन्या इंटर कॉलेज में प्रवक्ता डायट सतेंद्र कुमार, दयानंद इंटर कॉलेज में प्रवक्ता डायट श्वेतांक कुमार, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर में प्रवक्ता डायट लालचंद को पर्यवेक्षक बनाया गया है। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूली में रघुराज सिंह पाल प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल धौरासी, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में राकेश कुमार प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सहन और एसबीआरएल एकेडमी में प्रवक्ता डायट सुधाकरन को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।