महिला संबंधी अपराध में गंभीरता से हो कार्रवाई
डीजीपी ने अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए। कहा कि पुलिस छोटी से छोटी शिकायत पर कार्रवाई करे। साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। महिला संबंधी अपराध को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। कहा कि पीड़ित भटकें नहीं। शिकायत पर तत्काल पुलिस कार्रवाई करे।
पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अलर्ट रहे पुलिस
डीजीपी ने कहा कि टूरिस्ट सीजन चल रहा है। मथुरा धार्मिक नगरी है। आगरा में ताजमहल देखने के लिए हर महीने भीड़ रहती है। पर्यटकों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। पुलिस उनके साथ अच्छा व्यवहार करे। पर्यटकों के वाहन निकलने में किसी तरह की दिक्कत न हो। स्मारकों के आसपास पुलिस सक्रिय रहे। किसी पर्यटक के साथ कोई घटना नहीं होनी चाहिए।