फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः दिवाली पर शुरू हो सकती है बंदियों से मुलाकात, डीजी जेल ने परखे हालात

Tue, 13 Oct 2020 03:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डीजी जेल आनंद कुमार मंगलवार सुबह जेल पहुंचे। जेल में किए गए
सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। डीजी जेल को केंद्रीय जेल के अधिकारियों ने बताया कि बंदियों का एंटीजन टेस्ट कराया जाता है।
 
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करने जाते डीजी जेल आनंद कुमार व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानिदेशक जेल आनंद कुमार ने मंगलवार सुबह केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए इंतजामों की जानकारी ली। बैरक और अस्पताल को भी देखा। डीजी जेल आनंद कुमार मंगलवार सुबह जेल पहुंचे। जेल में किए गए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। डीजी जेल को केंद्रीय जेल के अधिकारियों ने बताया कि बंदियों का एंटीजन टेस्ट कराया जाता है।
विज्ञापन



रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें 14 दिन के लिए विशेष बैरक में रखा जाता है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। बाद में डीजी ने बंदियों की बैरकों और अस्पतालों को भी देखा। डीजी ने जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

केंद्रीय जेल में लाए गए हैं तीन माननीय

केंद्रीय जेल में वर्तमान में विधायक विजय मिश्रा, पूर्व विधायक अशोक चंदेल और एमएलसी कमलेश पाठक निरुद्ध हैं। विधायक विजय मिश्रा को एक सप्ताह पहले ही चित्रकूट की जेल से स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिवाली पर शुरू हो सकती है मुलाकात 

डीजी जेल में निरीक्षण के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण होने की वजह से 6 महीने से जेलों में बंदियों से मुलाकात बंद हैं। मुलाकात शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। दिवाली तक इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। इससे प्रदेश की जेलों में बंद एक लाख से अधिक बंदियों से उनके परिजन मिल सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें