करहल। कस्बा निवासी महिला के आपत्तिजनक फोटो देवरानी ने वायरल कर दिए। सास की तहरीर पर पुलिस ने छोटी बहू सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी दो बहुएं हैं। 3 जून को छोटी बहू ने फिरोजाबाद में रहने वाले अपने भाई को घर पर बुलाया। उसके साथ ही बड़ी बहू को अपने घर बुला लिया। वहां बहू ने अपनी पहचान के युवक से बड़ी बहू के आपत्तिजनक फोटो ले लिए। इसके बाद छोटी बहू ने वे फोटो अपने पिता के मोबाइल पर भेज दिए। उन्होंने फोटो को उनके एक रिश्तेदार को भेजा। रिश्तेदार ने बड़ी बहू के आपत्तिजनक फोटो वायरल किए जाने के बारे में जानकारी दी। जब इस बारे में छोटी बहू के भाई से पूछा तो उसने गाली गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। शनिवार को करहल पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।