फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अमांपुर में किसानों को डीएपी की रैक का इंतजार

Thu, 14 Nov 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बे में सहकारी समितियों पर डीएपी नहीं है। जबकि निजी क्षेत्र में डीएपी खाद निर्धारित मूल्य से अधिक पर मिल रही है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

सहकारी समिति पर डीएपी का स्टाॅक समाप्त हो गया है। जबकि निजी क्षेत्र में स्टॉक तो हैए लेकिन उन पर मनमाने दामों में खाद की बिक्री हो रही है। इससे किसान सहकारी समितियों पर खाद के लिए निर्भर हो रहे हैं। क्षेत्र के बनूपुरा निवासी किताब सिंह ने बताया कि फसलों की बुवाई के लिए डीएपी खाद की जरूरत है, लेकिन सहकारी समिति पर नहीं है। जाटऊ निवासी किसान महीपाल ने बताया कि निजी क्षेत्र में डीएपी के दाम अधिक वसूले जा रहे हैं। इससे किसानों को सहकारी समितियों पर जाना पड़ रहा है, लेकिन वहां खाद नहीं मिल रही। किसान धर्मवीर, हरवीर रामबाबू ने कहा कि आठ दिन से डीएपी के लिए चक्कर काट रहे है। सचिव दिनेश कुमार व ओमकार सिंह चौहान ने बताया कि 17 नवंबर तक रैक आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें