शिव-पार्वती विवाह की कथा सुन भक्ति में झूमे श्रद्धालु
पिनाहट। थाना बसईअरेला क्षेत्र के नगला भरी गांव स्थित प्राचीन भोले बाबा मंदिर परिसर में चल रहे 15 दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के 12वें दिन कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
वृंदावन धाम से आए कथा व्यास ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि शिव-पार्वती का विवाह प्रेम, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। कथा के दौरान भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। परीक्षित कृष्णानंद महाराज ने व्यासपीठ का पूजन कर आरती की। कथा स्थल पर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। संवाद