फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चैत्र पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Sun, 13 Apr 2025 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी हरि की पौड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। चैत्र पूर्णिमा पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सोरोंजी की हरि की पौड़ी गंगा, लहरा, कछला गंगाघाट, कादरगंज, सहवाजपुर गंगाघाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर की मंगल कामना के साथ घर-परिवार में सुख-समृद्धि के लिए मनौतियां भी मांगी गईं।सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचने लगे। राजस्थान, एमपी, दिल्ली एवं प्रदेश के अन्य इलाकों से हजारों की संख्या में तीर्थंनगरी श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तीर्थपुरोहितों से पूजन-अनुष्ठान कराया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। मां गंगा का चुनरी मनोरथ कर आरती उतारी। गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर हरिनाम का संकीर्तन किया। परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को अनाज, कपड़े आदि दान किया। बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए। श्रद्धालु तीर्थंनगरी में अपने गुरुओं के आश्रम महेश दयानंद, स्वामी अमृतानंद,ब्रह्मानंद आश्रम, वंशी वाले बाबा, टाटिया बाबा आश्रम, भूदत्त आश्रम आदि में पहुंचे जहां संत महात्माओं को अन्न क्षेत्र चलाकर भोजन कराया और दान-दक्षिणा दी।
विज्ञापन

मंदिरों में पहुंचकर किए देवदर्शन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के वराह मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान वराह की आरती उतारकर प्रसाद चढ़ाया। तीर्थनगरी के रघुनाथजी, बालाजी दरबार, मानस मंदिर, सोमेश्वर, सिद्ध हनुमान, सिद्ध विनायक, श्याम वराह मन्दिर, द्वारिकाधीश, गंगा माता, पंचमहाशक्ति आदि मंदिरों में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ प्राप्त किया।


देवी मंदिरों में की जात
सोरोंजी। शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोगपुर वाली माता, शक्तिपीठ बटुकनाथ, त्रिमहाशक्ति कालिका, भूरी देवी, ग्राम देवी, नव दुर्गा मंदिर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें