फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या: गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का कुंभ, स्नान के बाद किया दान पुण्य

Mon, 04 Feb 2019 06:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर गंगा घाट पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन

कासगंज जिले के गंगा घाट सोमवती व मौनी अमावस्या पर आस्था के कुंभ से सराबोर हो गए। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्घालुओं ने गंगा स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया, फिर घाट पर पूजा अर्चना की। गंगा स्नान का दौर दोपहर बाद तक चला। ठंड पर आस्था भारी दिखाई दी। गंगा घाट हर हर गंगे के स्वर से गुंजायमान होते रहे। 

विज्ञापन

      
सोमवार को मौनी अमावस्या के साथ साथ सोमवती अमावस्या भी थी। इस शुभ संयोग पर आस्था का उमड़ना पहले से ही तय था। सोमवती एवं मौनी अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। विद्वानों के अनुसार मौनी अमावस्या पर जीवनदायिनी में डुबकी लगाने से कई गुना अधिक पुण्य अर्जित होता है। 

इस दिन मौन रहकर स्नान दान करने से मुनि तत्व की प्राप्ति होती है। विद्वान बताते हैं कि यदि पूरे दिन मौन नहीं रह सकते तो कम बोले, जिससे कोई कटु शब्द मुंह से न निकले। इन्हीं मान्यताओं के चलते सोमवार को स्नान के लिए पूर्व संध्या रविवार से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह होते होते कछला, लहरा और सोरों के हरिपदी घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था का कुंभ उमड़ पड़ा। श्रद्घालुओं ने गंगा स्नान के दौरान सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा स्नान के लिए गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली सहित प्रदेश के दूरदराज इलाकों से श्रद्धालुओं आए। 

कई परिवार तो माघ महीना में कल्पवास के लिए पहले से ही घाट पर डेरा डाल चुके थे। उन्होंने भी ब्रह्ममुहुर्त में स्नान किया। घाट के आसपास आश्रमों में भी श्रद्घालुओं ने हवन-पूजन कराए। श्रद्घालुओं को ठंड से निजात दिलाने के लिए घाटों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें